अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम के लिए इस्राइली दबाव की मांग को अस्वीकार कर दिया है। ज़ायोनी शासन के प्रधानमंत्री बिनयामिन नितिन याहू ने हाल ही में तेहरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर अमेरिका से सीमा रेखा निर्धारित करने का आग्रह किया था, जिसके आगे जाने पर अमेरिका कार्रवाई के लिए बाध्य होता। ओबामा ने सीबीएस समाचार चैनल को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि कहा कि जब मेरे देश की राष्ट्रीय सुरक्षा के संबंध में निर्णय लेने की बात आएगी, तो किसी भी परिस्थिति में मैं वहीं करूंगा जो अमेरिका के लोगों के लिए सही है। मैं सभी तरह की बातों पर विराम लगाने जा रहा हूं, जो कि इन दिनों चल रही हैं। कुछ टीकाकारों का विचार है कि अमरीका, अपनी नीति में परिवर्तन के कारण इस्राईल के आग्रह को नहीं ठुकरा रहा है बल्कि अमरीकी अधिकारियों को ज्ञात है कि ईरान झुकने वाला नहीं है और यदि वह समय सीमा का निर्धारण कर देंगे तो ईरान के न झुकने की दशा में अमरीका की स्थिति अधिक ख़राब होगी।
..........
166